UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा है विकसितभारत संकल्प यात्रा : बद्रीप्रसाद वर्मा*

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। गुरूवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत राजापुर और भैठौली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम मे दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि यह विकास यात्रा समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली यात्रा है।कार्यक्रम मे स्कूल की छोटी बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना,स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 70 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 749 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और निशुल्क दवाएँ वितरित की।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सहकारी समिति की सदस्यता लेने के लाभो और नैनो उर्वरको से कृषि जगत मे आई नयी क्रांति के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से समझाया।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय और प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य ने किसानो को नैनो उर्वरक,केसीसी,ऋण वितरण,किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ के बारे मे गहनता से जानकारी दी।सीडीपीओ रमेश यादव और मुख्य सेविका कनकलता,पूनम यादव इन्दु यादव और ऊषा गौतम के मार्गदर्शन मे तेवर तथा गुरवट मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये गये।एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने एनआरएलएम और स्वयंसहायतासमूहो की गतिविधियो के संबंध मे उपयोगी जानकारी दी।उनके साथ बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे ने भी स्वयंसहायतासमूह की सखियों और दीदीयों के सहयोग से विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम मे ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष,वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी,अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा अजय सिंह बोरिंगटेक्नीशियन ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष और ग्रामप्रधान परदेश नारायण चौबे ने किया।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भैठौली वरूण सिंह मोनू तथा प्रधान राजापुर परदेश नारायण चौबे के सौजन्य से कार्यक्रम मे आगंतुको और क्षेत्रीय जनता के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News