संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। क्रिकेट एसोसिएशन के उदीयमान बाएं हाथ के स्टाइलिश विस्फोटक बल्लेबाज जो वर्तमान समय में आनंद क्रिकेट अकादमी से खेलते हैं रवि सिंह का राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल टीम में चयन-बाएं हाथ के विस्फोटक स्टाइलिश विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह का चयन 95 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स के टीम में किया गया। वर्तमान व पिछ्ले कई वर्षो से रवि सिंह मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब एवं आनंद क्रिकेट अकादमी से वाराणासी में विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। रवि सिंह वाराणसी के स्थानीय भूलनपुर के स्थायी निवासी हैं। इनके पिता पृथ्वी राज सिंह सतर्कता विभाग उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं रवि सिंह ने पूर्वांचल विश्विद्यालय से पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोहिंटन बारिया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के चैम्पियन टीम के सदस्य रहे। विजजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में फ़ाइनल खेला उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अंडर 16 खेला इंडियन रेल्वे से मुश्ताक अली ट्रॉफी एवं विजय हज़ारे ट्रॉफी को रिप्रेजेंटे किया। मनोज तिवारी क्रिकेट क्लब और आनंद क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रवि सिंह के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के टीम में 95 लाख रुपये में चयनित होने पर आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक सीनियर क्रिकेटर वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन सचिव और मुख्य चयनकर्ता पी. पी. आनंद मिश्रा एडवोकेट सांसद मनोज तिवारी प्रख्यात ज्योतिष विद्वान प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य आरएसएस पूर्व क्षेत्र के आदि ने रवि सिंह और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
दूरभाष पर रवि सिंह ने सीनियर खिलाड़ी और मुख्य चयनकर्ता पी. पी. आनंद मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया।