UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सरकारी स्कूलों के बच्चे टीवी से पढ़ाई कर होंगे स्मार्ट*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धरसौना में स्मार्ट टीवी ग्राम प्रधान के मिलने वाले बजट से लगाई गई जिसका शुभारंभ एडीओ प्रमोद पाठक ने कि उक्त अवसर पर कहा कि अब बच्चों को डिजिटल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा जिससे बच्चों को रुझान और उपस्थित दोनों बढ़ेंगे वीडियो के माध्यम से पढ़ने पर बच्चे आसानी से सीख पाते हैं एवं समझ में आ जाता है कंपोजिट ग्रांट विद्यालयों को सुंदर बनाया जा रहा है विद्यालयों में पर्यावरण का संदेश देने के साथ-साथ बाल पेंटिंग कराई जा रही है आने वाले दिनों में अन्य व्यवस्था भी विद्यालयों में कराई जानी है उक्त अवसर पर ग्राम सचिव अकाश सहनीय, ग्राम प्रधान सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News