संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सोमवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत चंदापुर और भोहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शिवशंकर मिश्रा व एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प राष्ट्र को विश्वगुरू बनायेगा।हर गली हर गांव को विकसित बनाने का संकल्प ही सही अर्थो मे राष्ट्र निर्माण है।कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह ने कहा विकास भौतिक ही नही वरन मानसिक और आध्यात्मिक भी होना जरूरी है।प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार और उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 387 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।टीम ने कुल 1488 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाएँ वितरित की।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक,केसीसी,ऋण वितरण,किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी गई।एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य तथा नवीन उपाध्याय ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।सीडीपीओ रमेश यादव और मुख्य सेविकाओं सुपरवाइजरो की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये गये।बीएमम एनआरएलएम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयंसहायतासमूह की सखियों और दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम मे ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव,वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी,अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा अजय सिंह बोरिंगटेक्नीशियन ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव ने किया।कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ कलेक्शन का कार्य एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह तथा अमितेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता और कुमेश कुमार द्वारा आगंतुको के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की।ग्रामप्रधान गीता देवी तथा रानी गुप्ता ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद किया।