UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भेलूपुर पुलिस द्वारा लूट के 22,500/- रुपये नगद, 01 अदद मोटर साइकिल घटना में प्रयुक्त, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद व दो नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 06/10 /2023 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो के फुटेज के अवलोकन व सर्विलान्स सेल के द्वारा उपलब्ध कराये गये सुरागों के आधार पर लंका मैदान रामनगर से मु0अ0सं0 0363/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. जयकान्त पटेल पुत्र जयशंकर पटेल ग्राम शेखपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर बिहार उम्र 22 वर्ष 2. अनिल पटेल पुत्र गणेश पटेल नि0 ग्राम शेरपुर थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरण दिनांक 01.10.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गई की वह दिल्ली से शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस आ रही थी। बनारस स्टेशन से आटो से मैं मालवीय चौराहे पर आयी और वहां से मैने दुर्गाकुण्ड के लिये टोटो किया। जब मैं सनबीम हास्टल ब्रानन्द नगर तक पहुँची थी तब तक दो लड़के मोटर साइकिल से मेरे बगल से गुजरे और मेरा पर्स छीन कर भाग गये। मेरे पर्स में 1,42,000 रुपये व एटीएम कार्ड अन्य कागजात थे। वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0363/ 2023 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछने पर बता रहे है कि काले रंग की पल्सर नं0 UP 65 BK 5503 है, यह चोरी की है। इसे हम लोगों ने वाराणसी से ही चोरी की है, स्थान याद नहीं है और लाल रंग की अपाची के सम्बन्ध में बताया कि इसे हम लोगों ने नीलामी में लिया है। भेलूपुर की घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज आदि दिखाते हुए कड़ाई से पूछताछ किया गया तो जयकान्त पटेल ने बताया कि साहब अब में आपको पूरी घटना बता रहा हूँ। पहले हम लोगों ने शिवपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का चेन छीनने का प्रयास किया, वहां पर असफल हो गए तब हम लोग दूसरी घटना की तलाश में दुर्गाकुण्ड पहुंचे एक महिला टोटो से पर्स लेकर जा रही थी। हम लोगो ने पर्स को महिला से छीन लिया था। पर्स में 1,42,000/- रुपया था। पैसे को निकाल लिए और पर्स को सामने घाट गंगा नदी में फेक दिए थे और पैसे को बराबर बराबर बांट लिए थे। हर एक के हिस्से में 71,000/- रुपया आया था जयकान्त पटेल ने बताया कि मेरे हिस्से में से 10,000/- रुपया मेरे पास है जिसे मैं छिपाकर रखा हूँ। इस पर जामा तलाशी लिया गया तो 10,000/- रुपया नगद बरामद हुआ तथा बताया कि 20,000 रुपया HDFC बैंक के खाता सं0 50100475292791 व 30,000 रुपया उत्कर्ष बैंक के खाता सं0 1405019162114136 में डाला हूँ शेष पैसा खाने पीने में खर्च हो गया है दूसरे व्यक्ति अनिल पटेल ने गलती की माफी मागते हुए बताया कि साहब मेरे हिस्से में जो 71000/- रुपया मुझे मिला था जिसमें से 12500/- रुपये नगद अपने पास रखा हूँ तलाशी लिया गया तो 12500/- रुपया नगद अनिल पटेल से बरामद हुआ और बताया कि साहब 15,000/- रुपया गाडी बनवाने में खर्च कर दिया 20,000/- रुपया मैंने एक व्यक्ति से उधार लिया था उसे दे दिया और शेष पैसा खाने पीने में खर्च कर दिया। साहब हम लोगों से गलती हो गयी है।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अश्वनी कुमार राय चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड,उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार,का0 सुमित साही,का0 कपिलदेव मौर्या,का0 बालमुकुन्द मौर्या,का0 वीरेन्द्र कुमार,का0 अमित शुक्ला,हे0का0 सन्तोष कुमार सर्विलान्स सेल कमिशनरेट व एस.ओ.जी. टीम मे निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह,उ0नि0 श्री मनीष मिश्रा,हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह,का0 रमाशंकर यादव,का0 पवन कुमार तिवारी,का0 दिनेश कुमार, हे0का0 चा0 उमेश सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News