UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जमीनी रंजिश में बगीचे को बनाया निशाना : दबंगों की आगजनी से कीमती पेड़ जलकर नष्ट, पीड़ित परिवार में दहशत

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम बड़ेरी, में पुरानी रंजिश को लेकर आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनीश दुबे पुत्र प्रेमनाथ दुबे के बगीचे में कथित रूप से विपक्षियों द्वारा जानबूझकर आग लगा दी गई, जिससे बगीचे में लगे कई कीमती पेड़ जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।
बताया जा रहा है कि आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई, तत्काल 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बगीचे में भारी नुकसान हो चुका था पीड़ित अवनीश दुबे ने आरोप लगाया है कि यह घटना पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर जानबूझकर की गई है। घटना के बाद से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में है। पीड़ित द्वारा थाना बरसठी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती है। अब क्षेत्रीय लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News