संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइस्मा) कमेटी की गठन के लिए मीटिंग कर अपने स्टेशन के समस्या को कमेटी के सामने प्रस्तुत करने के बाद वाराणसी मंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़ी पत्रक डीआरएम वाराणसी को सौंपते हुए उनको अवगत कराया। वर्ष 2017 में 24 स्टेशन मास्टर को गोपनीय रिपोर्ट में अयोग्य कर उन्हें एम ए सी पी के लाभ से वंचित कर दिया गया। उन्हें एमएसीपी का लाभ दिलाने,8 घण्टे की ड्यूटी के स्थान पर 12 घण्टे की ड्यूटी से राहत दिलाने व जहां आवासीय सुविधा नही है वहाँ दो दिन का विश्राम दिया जाय। स्टेशन मास्टर्स संवर्ग में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए,गुड्स की लोडिंग व अन लोडिंग वाले स्टेशन पर आउटडोर स्टेशन मास्टर की नियुक्ति हो,जिन स्टेशनों पर अटैच शौचालय,बाथरूम की सुविधा नही है वहां व्यवस्था कराई जाय तथा आर जी एल आर स्टेशम मास्टर हेतु रेस्ट रूम की व्यवस्था हो, औड़िहार ज0 स्टेशन पर दोहरीकरण यार्ड रिमॉडलिंग के उपरांत यातायात दबाव को देखते हुए अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की तैनाती व्यवस्था हो,मंडल के यातायात निरीक्षकों को वर्दी भत्ता की व्यवस्था हो और मंडल के आर जी एवम एल आर स्टेशन मास्टर से मुख्यालय के बाहर 15 दिनों से अधिक कार्य करने के उपरांत उन्हें सिर्फ 15 दिनों का भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यालय से बाहर किये गए कार्य दिवस का यात्रा भत्ता दिया जाय।अपनी मांगों से जुड़ी पत्रक की कापी वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन वाराणसी व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वाराणसी को भी आइसा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जमील,वित्त सचिव राजीव कुमार सिंह,सर्वेश मौर्य,शैलेंद्र कुमार,अर्जुन राव,बृजेश तिवारी व देवरिया,गाजीपुर,सिवान,छपरा,बनारस,सारनाथ आदि स्टेशनों से पदाधिकारियों ने पत्रक देकर मांग की है।