संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।* टॉपटेन दुर्गा पूजा समिति आयर की स्थापना वर्ष 2000 में हुई। शुरुआत में सामान्य टेंट में मूर्ति स्थापित होती रही। इधर 15 वर्षो से हर वर्ष नए थीम पर पांडाल बनाकर क्षेत्रीय जनता को फैशन के चकाचौंध से अपनी संस्कृति व सभ्यता का अवलोकन कराया जा रहा है।
इस वर्ष शिव के डमरू थीम पर पांडाल बनाया गया है।प्रति वर्ष सप्तमी को मूर्ति स्थापित कर जन सहयोग से पूजन कार्य किया जाता है।। पांडाल का ऐसा लुक है कि शिव का डमरू आकाश लोक से अवतरित है। वहीं दुर्गा देवी जैसे चंद्रमा पर विराजमान हैं। चंद्रयान का स्वचालित उपकरण आकर्षण का केंद्र बना है।चंद्रयान का प्रदर्शन ऐसा दिख रहा कि जो पृथ्बी से उड़कर कैसे चंद्रमा पर उतरा वह इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से आम जनता को दिखाया जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश "भीम"के अनुसार पांडाल कहीं से कारीगर नहीं बल्कि समिति व ग्रामीण युवा उत्साही ही बनाते हैं सिर्फ माँ की मूर्ति मंगाई जाती है। माता की स्थापना ,पूजा जन सहयोग से किया जाता है। आयर बाजार 1किमी लंबी है जिसमे लगभग छोटी -बड़ी साढ़े तीन सौ दुकानें हैं। व्यवसायियों सहित क्षेत्र के देवी भक्तजन आर्थिक ,सामाजिक व मानसिक रूप से सहयोग करते हैं। क्षेत्र के दर्जनों गाँवो से लोग माँ का दर्शन पूजन कर चंद्रयान के स्वचालित करतब को देखने पहुंच रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के पत्रकार बंधुओं का योगदान हम सभी के साहस,उत्साह का सम्बल है। जिनका निरंतर सहयोग मिलता रहता है।