UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशीवासियों के लिए राहत, घटने लगा गंगा का जलस्तर, बाढ़ की चपेट में हैं कई मोहल्ले* 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* काशीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार से गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। तीन दिनों तक उफान पर रहने के बाद जलस्तर स्थिर हो गया। वहीं बुधवार से एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट आने लगी। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह गंगा का जलस्तर 70.6 मीटर रिकार्ड किया गया। हालांकि, अभी भी तटवर्ती इलाके में गंगा का पानी भरा हुआ है। इससे दुश्वारियां बरकरार हैं। 

 

चार दिन पहले गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। इसकी वजह से जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। वहीं किनारे के लांघते हुए पानी कालोनियों में घुस गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। कई इलाकों में दुकानों और घरों में पानी घुसने लगा। मंगलवार को गंगा का उफान थम गया और जलस्तर स्थिर हो गया। वहीं बुधवार से जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट आने लगी। जलस्तर में कमी आने से आसपास रहने वाले लोगों ने राहत महसूस की है। 

 

गंगा में उफान का असर वरूणा नदी में भी दिख रहा है। पलट प्रवाह के चलते वरूणा का भी जलस्तर बढ़ गया है। आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोग पलायन को मजबूर हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीमें अलर्ट हैं। निगरानी करने के साथ ही लोगों को भी आगाह किया जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News