पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान
जौनपुर जफराबाद।नगर पंचायत कजगाव के पानी टँकी के सपा नेता व उसके पुत्र सहित तीन लोगों ने दलित ट्रैक्टर चालक को दबंगो ने लाठी डंडे से मारा पीटा।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर गम्भीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।लाइनबाजार क्षेत्र के तहरपुर परियावा गांव की दलित बस्ती निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपत ट्रैक्टर लेकर कजगाव पानी टँकी के पास आया था।उसने ट्रैक्टर सड़क पर एक दुकान के सामने खड़ा किया हुआ था।आरोप है कि दुकानदार ने उसे वहां से ट्रैक्टर तुरन्त हटाने को कहा।जिसपर विवाद हो गया।देखते ही देखते सपा के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन सहित कुछ लोगो ने उसको गाली देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।प्रमोद जब ट्रैक्टर को लेकर जाने के लिये ड्राइविंग सीट पर था तब भी उसपर लाठी डंडे से हमला किया गया।प्रमोद की तहरीर पर सपा नेता निजामुद्दीन अंसारी पुत्र पीर मुहम्मद,उनके पुत्र नवी अहमद तथा सेजर आलम पुत्र हाफिज के ऊपर मारपीट की धाराओं व 3(2) एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया ट्रेक्टर को हटाने के लिए यह घटना हुई।।आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।