UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**सफाई कर्मी राष्ट्र सेवा की भावना के साथ स्वच्छता ,सफाई का कार्य करें:* हंसराज विश्वकर्मा।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी । खंड विकास कार्यालय पिण्डरा के ब्लाक स्थित सभागार में शुक्रवार को हार्पिक विश्व शौचालय महाविद्यालय एवं रैकिट इंडिया,जागरण के संयुक्त तत्वावधान में सफाई कर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के पीएम झाड़ू लगाकर सफाई का कार्य करते हुए सफाई कर्मियों के चरण धोकर सम्मान दिया।राष्ट्र की मजबूती के लिए आप सभी सफाई कर्मी राष्ट्र सेवा की भावना से स्वच्छता सफाई कर दायित्व निभाएं।हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के स्टेट मैनेजर संजय सिंह व जिला समन्वयक सुजीत उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। संजय सिंह ने बताया कि

15 राज्यों में यह प्रशिक्षण चल रहा है। सफाई मित्रों की आजीविका को सम्मानित करने की पहल हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के द्वारा की गई।जो उनको व्यवहार परिवर्तन से लेकर विविध आयामो की जानकारी दी गई।प्रशिक्षक हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजर सुजीत उपाध्याय ने सफाई तैयारी के बारे में जानकारी दी। कुल 55 सफाई कर्मी शामिल रहे।वर्तमान समय में स्वच्छता के प्रति सावधानी ही बीमारी का उपचार है।प्रशिक्षण में फैसेलिटी मैनेजमेंट,वाटर सैनिटेशन और व्यवहार परिवर्तन के लिए मुख्य रूप से प्रशिक्षित किया गया।समापन अवसर पर बीडीओ छोटेलाल तिवारी,एडीओ अशोक चौबे,हार्पिक इंडिया के मोबलाइजर विवेक शुक्ला,ब्लाक के अन्य कर्मियों सहित भिन्न भिन्न गांवों के महिला,पुरुष सफाई कर्मी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News