पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह
जौनपुर शाहगंज नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को आतिशबाज समाज फाउंडेशन ट्रस्ट शाहगंज की ओर से छात्राओं को ग्रीन पटाखे निशुल्क वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष शिराज आतिश के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान जावेद आतिश, नसरुद्दीन, बेलाल अहमद एवं मोहम्मद सत्तार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे विद्यालय पहुंचने पर ट्रस्ट के सदस्यों ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें दीपावली के पर्व पर पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को पटाखे उपहारस्वरूप दिए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष शिराज आतिश ने कहा कि “पटाखा जलाते समय बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता या किसी वयस्क के साथ रहना चाहिए। सुरक्षा के लिए पास में बालू या पानी अवश्य रखें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में आग को बुझाया जा सके। यदि कोई घटना घटती है तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें उन्होंने यह भी कहा कि आतिशबाज समाज फाउंडेशन हर वर्ष दीपावली पर पर्यावरण सुरक्षा और सुरक्षित आतिशबाजी के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाता है। संस्था का उद्देश्य है कि दीपावली खुशियों का पर्व बने, दुर्घटनाओं का नहीं विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने संस्था के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों सहयोग की प्रशंसा करते है इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की । वही उप प्रधानाचार्या ने किरण मौर्या ने से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर लेखाकार पूजा सिंह अध्यापिकाएं अल्पना सिंह अंकिता शुक्ला, प्रियंका सिंह हर्षिता यादव सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं के साथ ही स्टाफ उपस्थित रही ।