UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वीडीए ने कालेजों के कैम्पस में रेन वाटर रिचार्जिंग पिट बनाना किया शुरू

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा शहरी क्षेत्र के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के इंटर कॉलेजों एवं डिग्री कॉलेजों के कैंपस तथा पार्कों में वर्षा का जल पुनर्भरण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) हेतु रिचार्जिंग पिट बनाए जाने का कार्य गतिमान है। कैंपस एवं पार्कों में वर्षा का जल जमाव वाली स्थलों को चिन्हित कर लगभग 5 फीट लंबा, 5 फीट चौड़ा एवं 4 फीट गहरा गड्ढा खोदकर बोल्डर फीलिंग के माध्यम से रिचार्जिंग पिट यूनिट तैयार की जा रही है। इसमें 59 लाख की लागत से कुल 1000 रिचार्जिंग पिट के सापेक्ष निम्न स्थानों पर संचालित है। बीएचयू परिसर में 185 पिट, यूपी कॉलेज में 165 पिट, सेंट्रल जेल आवासीय परिसर एवं सेंट्रल जेल में 582 पिट बनाए जा रहे हैं।इस प्रकार अब तक 1000 रिचार्जिंग पिट के सापेक्ष कुल 932 स्थलों पर कार्य पूर्ण कर हस्तांतरण भी किया जा चुका है। कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही हस्तगन की कार्रवाई कर दी जाएगी।यह कार्य वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पर्यावरण संतुलन एवं जल प्रबंधन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News