UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मोटे अनाज की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय* राम प्रकाश

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर/वाराणसी -कृषि विभाग की ओर मंगलवार को क्षेत्र के उगापुर पंचायत भवन परिसर में ब्लाक स्तरीय किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही है।आवश्यकता है तो सिर्फ जागरूकता के कृषि विभाग से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने की।उन्होंने कहा जलवायु परिवर्तन व मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान यदि मोटे अनाजों की खेती करें तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।कहा कि मोटे अनाज अपेक्षाकृत कम पानी व कम उपजाऊ जमीन में भी अच्छी उपज देने की क्षमता रखते हैं ऐसे में किसान मोटे अनाज की खेती करके कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा.राहुल सिंह ने बताया कि मोटे अनाज को को सुपर सीड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं।उन्होंने किसानों को मोटे अनाजों (ज्वार,बाजरा,रागी,सांवा,कोदो,कुटकी,कुट्टू आदि) के खेती की बैज्ञानिक विधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के साथ ही खरीफ फसलों की खेती व धान की फसल में खरपतवार व कीट रोग प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सूरत यादव ने किसानों से मोटे अनाजों की खेती को अपनाने की अपील की।भूमि संरक्षण अधिकारी डा.अशोक यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

*50 किसानों को नि:शुल्क बीज का बितरण-*

मुख्य अतिथि द्वारा किसान मेले में 50 किसानों को नि:शुल्क मोटे आनाज सांवा एवं रागी के मिनी किट्स का वितरण किया गया।कृषि वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज की खेती करने की तकनीकी जानकारी किसानों को दी।

*जैविक खेती का स्टाल रहा आकर्षण का केंद्र-*

जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किसान मेले में जैविक कृषक समितियों की ओर से लगाये गये जैविक खेती का स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।स्टाल पर उपस्थित नमामि गंगे योजना के स्वामी शरण कुशवाहा ने मुख्य अतिथि को मंच पर अंगवस्त्रम व जैविक सब्जियों की टोकरी प्रदान कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान एडीओ कृषि केशव यादव, बीटीएम देवमणि त्रिपाठी,पंकज भास्कर,मनीष चौहान, युधिष्ठिर निषाद,जयनाथ दुबे सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।संचालन व धन्यवाद देवमणि त्रिपाठी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News