UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिला अधिकार एवं पोक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- आज दिनांक- 23/01/24 को धरसौना बारात घर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के पांचवें दिन वात्सल्य ( फावा ग्रुप ) लखनऊ एवं लोक चेतना समिति के तत्वाधान में महिलाओं के साथ महिला अधिकार एवं पोक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। तथा खेल के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, बच्चो के साथ घट रहे घटनाओं पर चर्चा कर व जेंडर समानता पर समझ बनाई गई तथा प्रेरित किया गया कि - आए हैं हम अपने संवैधानिक अधिकार के बारे में जानने, हम यह जान कर जाएंगे। और जेहन में सारी बातों को उतार कर जाएंगे, और घर जाकर दो-चार को बताएंगे और फिर दो-चार को बताएंगे, और सबको अपने अधिकार के प्रति जगाएंगे। इस कार्यक्रम में 20 पंचायत से दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News