संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी घाट संध्या के अंतर्गत विशेष काशी सांसद महोत्सव के विशिष्ट चरण में अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के संयोजन में दिनांक 10/11/2023 के अंतर्गत बनारस के युवा कलाकार श्री रूपम बसाक ने भजन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राष्टकम , तत्पश्चात शिव स्तुति, दादरा, समापन रामभजन प्रस्तुत कर दर्शकों के हृदय को मंत्र मुग्ध किया। संगत कलाकार के रूप में तबले पर श्री कृष्ण उपाध्याय, हारमोनियम पर श्री हर्षित उपाध्याय उपास्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन सुबह ए बनारस के सचिव एवं संस्थापक डॉ रत्नेश वर्मा ने किया।सीमा केसरी ने सफल संचालन कर महोत्सव की महत्ता से अवगत कराया। समस्त कलाकारों को आशीर्वचन श्री एस के केसरी ने दिया।इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।