संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ के प्राथमिक विद्यालय मनोरथपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय को रंगीन झंडियों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य और गीत संबंधी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमिताभ मिश्र ने बताया कि वर्ष भर की उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर कक्षावार तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों की पठन क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निर्दिष्ट निपुण ऐप एवं विभिन्न समाचार पत्रों का का उपयोग कर सर्वश्रेष्ठ पाठक को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कक्षा एक और दो के निपुण बच्चों एवं उनकी कक्षाध्यापिका यदूरिमा को भी सम्मानित किया गया। नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाया गया तथा उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर विद्यारंभ संस्कार से आच्छादित किया गया तथा बैग पुस्तक व चॉकलेट देकर प्रतिदिन विद्यालय आने को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कालीचरण अनीता देवी पूनम देवी ममता गोविंद मनषा शर्मा सुषमा पटेल प्रेमनाथ मौर्य इत्यादि शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती यदूरिमा द्वारा किया गया।