UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जाफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने लोकार्पण किया

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के न वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर सिरकोनी बाजार से रसैना सड़क का सोमवार को जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने लोकार्पण किया।

ज्ञात हो विधायक श्री राय के प्रस्ताव पर सिरकोनी से रसैना,जगतगंज,सिकरारा ब्लॉक व कुल्हनामऊ मार्ग के चौड़ीकरण के लिये विधानसभा में प्रस्ताव दिया था।उनके प्रस्ताव पर शासन ने लगभग नौ किमी सड़क का चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किया गया था।ऊक्त मार्ग का चौड़ीकरण हो गया।अब सैकड़ो बड़े तथा काफी बड़ी संख्या में आने जाने वाले वाहनों का आवागमन सुलभ हो गया।श्री राय ने कहा कि इस से काफी लोगों का आवागमन होता था।लोग सकरी सड़क के कारण काफी परेशान थे।लोगों की मांग पर इस सड़क का शासन से चौड़ीकरण करवाया गया।कार्यक्रम में उमाशंकर पाठक, नंदलाल यादव,रुस्तम खान उर्फ मक्कू, बच्चू लाल यादव , तोफिक अहमद,मनोज यादव,सीपी राजभर,अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News