संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित प्राचीन छात्र एसोसिएशन की ओर से 58 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्राचीन छात्र एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष कॉलेज परिसर स्थित सभी यूनिट के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है।इस मौके पर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 2,50,000/ छात्रवृत्ति के रूप में 58 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, साहित्यकार डा.रामसुधार सिंह,आनन्द विजय सिंह ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विन्ध्याचल सिंह ने तथा संचालन साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनन्द विजय सिंह ,भानु प्रताप सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. रुद्र पाल सिंह, अमरनाथ सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, डॉ. मयंक सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता आदि सहित छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।छात्र वृत्ति का चेक प्रदान करते संघ के पदाधिकारी।