संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर*। क्षेत्र के जगापट्टी ग्राम सचिवालय प्रांगण में स्थापित गणपति भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़कर दर्शन पूजन कर रही है। ग्राम सचिवालय प्रांगण पूजा पंडाल में स्थापित गणपति का पूजा-पाठ व प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिये पट्ट खोल दिया गया । पूजा पंडालों में गणपतिधिराज गणेश जी के दर्शन के लिए हीरमपुर, परसीपुर ,रामेश्वर, भुइली ,बरेमा ,जगापट्टी ,लक्षिपुर ,खेवली ,पतेरवा गाँव से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। तीसरे वर्ष स्थापित गणपति पूजा पंडाल में निगरानी समिति परसीपुर के युवाओं ने गंगा,जमुनी तहजीब और भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा के तहत आस्था के संगम तट का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के सानिध्य में स्थानीय सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।जहां हर समुदाय के भक्तजन दर्शन कर रहे हैं। गणपति पूजन समिति के संरक्षक अवनीश सिंह उर्फ दीपू सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ आजाद सिंह, विनय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, शशि कुमार पासवान, पीएनबी शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह, किशन माली,रोहित गौड़, सत्यम सिंह, गिरजा सोनकर सहित अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा। गणपति पूजा पंडाल में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ,चौकी इंचार्ज रामेश्वर जगदीश राम सहित अन्य पुलिस बल की तैनाती है।