UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खरीफ-2026 में मोटे अनाजों के वितरण हेतु किसानो की आनलाइन होगी बुकिंग

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ- 2026 में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीजों की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है तथा कृषकों का चयन की लॉटरी के माध्यम से होगा। जनपद वाराणसी में उर्द 367, मूंग 175, अरहर 1432, तिल 400, ज्वार 80, बाजरा 400,कोदो 200,सावां 200 एवं मडुवा/ रागी 200 पैकेट बीज मिनीकिट निशुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य वितरण योजना के तहत धान, उर्द,मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज 50% अनुदान का उपलब्ध कराये जाएंगे। बीजों का वितरण पीओएस मशीन से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही शंकर बीज जैसे- धान, मक्का, ज्वार बाजरा का राजकीय कृषि बीज भंडारों से 50% अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल (https://agriculture.up.gov.in)पर दिनांक 22.04.26 से प्रारम्भ कर दिया गया है।जिसकी कट आफ तिथि 10 मई 2026 निर्धारित है। जहां किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीजो की बुकिंग कर सकते हैं। इसी क्रम में आज उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के द्वारा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार के साथ हरहुआ विकासखंड के ग्राम पंचायत भोपापुर सरिया एवं मधेपुर में किसानों के साथ चौपाल करके ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी दी गई तथा मौके पर जरूरतमंद किसानों की बुकिंग भी कराई गई। इसी के साथ-साथ सभी किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताकर जागरूक किया गया और मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने तथा ऑर्गेनिक कार्बन को बढ़ाये जाने हेतु हरी खाद की फसल ढैचा की बुवाई किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कृषि निर्देशक अमित जायसवाल के द्वारा सभी किसान भाइयों से अपील किया गया कि वह समय रहते खरीफ में जिन फसलों की बुवाई करनी हो, अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। जिससे आसानी से अनुदान का लाभ मिल सके।इस मौके पर कृषक अजीत कुमार, हीरालाल, गुलाबचंद, गौरी शंकर पटेल, जितेंद्र मौर्य, प्यारेलाल मौर्य आदि कृषक उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News