पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विवेक सिंह
जफराबाद।गौराबादशाहपुर पुर अखडो घाट के सामने 19 अक्टूबर को गोमती नदी में मिले कथित जुआरी की लाश मिली थी।मृतक शहर कोतवाली के रासमण्डल का नितिन जायसवाल था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पोस्टमार्टम उसके मौत का कारण स्पष्ट नही चल सका है।आगे की जांच के लिए उसके बिसरे को सुरक्षित रखा गया है।
वहीं कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी पुलिस मामले में मृतक के स्वजन एवं जानने वालों से हर पहलू में पूछताछ कर रहे है नितिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद जायसवाल की माँ कलावती का आरोप लगाया था कि नितिन 17 अक्टूबर को उसके पांच परिचित दोस्त जुआ खेलने के लिये लिवा गए थे।इस घटना को लेकर मृतक की माँ कलावती ने पांचों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।उनके तहरीर पर ऊक्त पांचों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।नगर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया है।हालांकि मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर गौर करते हुए जांच चल रही है। मृतक के स्वजन की तहरीर के आधार पर लोगो से और उसके जानकारों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मृतक नितिन जायसवाल की मौत गुत्थी सुलझा दी जाएगी।