UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पीएचसी हरहुआ प्रांगण स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा में सुरक्षा के लिए जाली लगाने की किया मांग ।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* विधायक अजगरा टी0 राम द्वारा ग्रामीणों व प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ द्वारा रैन बसेरा के जरूरत की मांग को देखते हुए पीएचसी हरहुआ के प्रांगण में विधायक निधि से 11लाख 3हजार रुपये स्वीकृत कर रैन बसेरा बनवाया गया जिसमें चारो तरफ से जाली लगाने का कार्य न होने से बंदरों का बसेरा बन गया है। जाली न होने से अभी लोग असुरक्षित है।

       प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार मरीजों के संग आने वाले परिजनों व मरीजों के लिए धूप, बरसात व जाड़े के मौसम में बचाव के लिए कोई स्थान नहीं था। इसके लिए हरहुआ प्रधान अनवर हाशमी व विधायक से ग्रामीणों व विभाग द्वारा सम्पर्क किया गया। विधायक ने 10"-11"मीटर लंबी रैन बसेरा के लिए विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना 23-24 से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग वाराणसी द्वारा कार्य कराया गया लेकिन सुरक्षा के बाबत जाली नहीं लगाई गई जिससे मरीज व ग्रामीण दोनों बंदरों के आतंक से डरे सहमे रहते हैं।व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता व पदाधिकारियों ने विधायक टी राम से सुरक्षा के मद्देनजर जाली व गेट लगाने की मांग की। अस्पताल स्टाफ मुख्य फार्मासिस्ट आई0 ए0 सिद्दीकी,फार्मासिस्ट राकेश कुमार व कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह ने बताया कई स्टाफ व मरीज को अब तक बंदर काट चुके हैं। रैन बसेरा में लोग बन्दरों से परेशान हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News