संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- सांसद आदर्श ग्राम जयापुर, परमपुर, नागेपुर, ककरहिया, पूरे तथा पूरे बरियार में ओएनजीसी के सीएसआर मद से कराए जाने वाले विकास कार्यों के निगरानी के लिए चार्ज अधिकारी के रूप में सहायक निदेशक हथकरघा, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,उप कृषि निदेशक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के साथ बैठक मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा लिया गया। बैठक में इन अधिकारियों को बताया गया कि ओएनजीसी द्वारा सीएसआर मद से ग्राम जयापुर में 295.52 लाख रुपए, ग्राम परमपुर में 196.66 लाख रुपए, ग्राम नागेपुर में 395.48 लाख रुपए, ग्राम ककरहिया में 139.90 लाख रुपए, ग्राम कुरहुआ में 429.96 लाख रुपए, ग्राम पूरे में 916.05 लाख रुपए,तथा ग्राम पूरे बरियार में 163.30 लाख रुपए का कार्य कराया जाएगा। चार्ज अधिकारियों को इन कार्यों का साप्ताहिक निरीक्षण करने तथा ग्राम में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी देने तथा प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।