UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खेवली में लगा विद्युत विभाग का एक मुश्त समाधान कैंप,3.27लाख राजस्व की हुई वसूली

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

रामेश्वर,वाराणसी। खेवली स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर विद्युत विभाग का एक मुश्त समाधान योजना का कैंप लगाया गया। जिसमें 3.27लाख की वसूली सहित 55 ओटीएस रजिस्ट्रेशन ,25 बिलों का संशोधन किया गया।उपखण्ड अधिकारी राहुल यादव ने एक मुश्त समाधान योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक,द्वितीय चरण 1जनवरी से 15 जनवरी व तृतीय चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक यानि कुल 47 दिनों का समय दिया जाएगा। अधिभार 100%तक माफ किये जाने का प्रथम चरण में गोल्डेन अवसर उपभोक्ताओं को मिलेगा। साथ ही किश्तों में अदायगी की सुविधा मिलेगी। शिविर में आज थोड़ी समस्या सर्वर डाउन होने के चलते हुई। फिर भी स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।समाधान शिविर में उपखण्ड अधिकारी राहुल यादव,अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य,नोडल अधिकारी विकास पाल व क्षेत्रीय लाइन मैन मोतीलाल,मनोज यादव व बाल कुंवर उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News