UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

21 मोटर साइकिल वाहनों का थाना चौक पुलिस द्वारा किया गया नीलामी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा चलाये जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 17/01/2024 को थाना चौक कमि० वाराणसी पर सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल दशाश्वमेध की अध्यक्षता में नीलामी में कुल 21 मोटर साइकिल लावरिस वाहनो की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। उक्त समस्त वाहनो की कीमत सम्भागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी द्वारा मूल्य 62100 रुपये निर्धारित किया गया था। वाहन नीलामी के समय कुल 16 ठेकेदारो ने प्रतिभाग किया। जिनके द्वारा विभिन्न धनराशि की बोली लगायी गयी। उक्त ठेकेदारो मे से श्री शिवशंकर प्रसाद पुत्र छानगुर राम निवासी सी 9/243 हबीबपुरा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी (फर्म जी.एस. इन्टर प्राइजेज) द्वारा सर्वाधिक बोली मु0 90,000/- रुपये लगायी गयी। अन्य किसी ठेकेदार द्वारा इससे अधिक की बोली नही लगायी गयी। उक्त समस्त 21 लवारिस वाहनो को श्री शिवशंकर प्रसाद उपरोक्त के पक्ष में नीलाम किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News