UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग,कांग्रेस पदाधिकारियों ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय की सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई। इसे लेकर बुधवार को वाराणसी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। जिला मुख्यालय पर पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में मुथा अशोक जैन से मुलाकात किया। वही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को पुख्ता करने का आश्वासन दिया है।पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मीडिया से बात करते हुए वाराणसी कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि मंगलवार को शासन का आदेश उन्हे प्राप्त हुआ कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा कम की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को कम न किया जाए इसके लिए कांग्रेस के लोगो ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सुरक्षा कम न किए जाने की बात हुई। राघवेंद्र चौबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका दौरा प्रदेश सभी जनपदों में उनका दौरा होता है।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था तब बढ़ाया गया था,जब ना तो वह प्रदेश अध्यक्ष थे और न ही मुख्तार अंसारी के खिलाफ कोई फैसला आया था। अब अजय राय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी है और उनकी गवाही के वजह से मुख्तार अंसारी को सजा भी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के पदाधिकारी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है,जिसे लेकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी बातो को रखा। पुलिस कमिश्नर ने भी अजय राय की सुरक्षा को कम न किए जाने का आश्वासन दिया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News