UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरहुआ और भटौली में पहुंची विकसितभारत संकल्प यात्रा

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सोमवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत हरहुआ और भटौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि हमे हर घर तक विकास की अलख जगानी है।हर सर पर छत और हर हाथ को काम मिलने तक विकास की यात्रा जारी रहेगी।कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगंतुक अतिथियों व एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा विकास एक निरंतर यात्रा है।इसको जीवन के साथ जीने की जरूरत है।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार के नेतृत्व में बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव और टीम ने कुल 361 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

 टीम ने कुल 829लोगो के स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएँ वितरित किया गया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय तथा शाखाप्रबंधक संतोष सोनकर ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता,उपयोगिता और ऋण वितरण की जानकारी दी।सीडीपीओ रमेश यादव और सुपरवाइजरो की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न हुआ।एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयंसहायतासमूह की सखियों और दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य,नवीन उपाध्याय,ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।क्षेत्र के प्रधान व जिला महामंत्री मधुवन यादव,लाल साहब कनौजिया,भगत यादव,बांके लाल,दीपक चौहान, कैलाश यादव,संजय पटेल सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ,गौरव विश्वकर्मा और सेक्रेटरी संजय गुप्ता ने किया।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल व अनवर हाशमी 'अन्नू'

 ने आगंतुको और क्षेत्रीय ग्रामीणों को धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News