UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय के जन्म दिन पर किया गया रक्तदान

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में श्री आशीष दुबे उपेंद्र बाबा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चंदौली के संसद के 66 वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्त शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान महादान में करीब 50 लोगों से ऊपर रक्तदान किया आशीष दुबे उपेंद्र बाबा द्वारा यह अभियान 6 वर्षों से चलाया जा रहा है ।डॉ0 महेंद्र पांडेय जी के जन्म दिवस के अवसर पर मरीजों में फल वितरण कर केकं काटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया राम प्रकाश दुबे,उमेश दत्त पाठक,विंध्यवासिनी उपाध्याय,अखंड सिंह,जितेंद्र सिंह जीतू,डॉ अभिषेक मिश्रा,स्वयंसेवक संघ के रामऔध चौधरी एवं अवधनाथ सिंह रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से वरिष्ठ आशीष दुबे उपेंद्र बाबा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष,चौबेपुर मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विजय पाठक,अधिवक्ता आलोक पाठक,अनमोल त्रिपाठी,विपिन गुप्ता,अमित सिंह,मनीष ब्राह्मण,बृजेश पांडे,सदानंद सिंह,अभय चौबे,अमित सिंह,राजन,पुष्कर,धर्मेंद्र दुबे इत्यादि दर्जनों लोग रक्तदान महादान अभियान में सकरी भूमिका निभाई सभी ने इस प्रेरणा के साथ-साथ आशीष दुबे उपेंद्र बाबा को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई देते हुए समाज के लिए एक बहुत बड़ा योगदान है।आशीष दुबे ने कहा न तो रक्त खरीदा जा सकता है न बनाया जा सकता है यह प्रकृति प्रदत्त है जिसे हमें सहयोग के लिए हरदम खड़ा रहना होगा।एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सहयोग से ही चलता है इसलिए रक्तदान करके किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।वही कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे जी ने वर्चुअल वीडियो कॉलिंग के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए आगंतुओं एवं रक्तदाताओं को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आशीष दुबे उपेंद्र बाबा की इस समाज के प्रति सच्ची साधना एवं रक्तदान महादान के लिए प्रशंसा की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News