UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मनबढ़ युवकों का आतंक, विरोध करने पर पूरे परिवार की पिटाई।*

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पांडेयपुर चौकी क्षेत्र में मनबढ़ युवकों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के घर के बाहर रोजाना दर्जनों मनबढ़ युवक इकट्ठा होकर कई प्रकार के नशे का सेवन करते हैं और बुलट की तेज आवाज के साथ गाली-गलौज कर माहौल बिगाड़ते हैं। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। साथ ही साथ जाती सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारपीट किया जिसमें पीड़ित परिवार की एक लड़की को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद रात में ही परिवार बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा और बिटिया का इलाज कराने के बाद थाने पहुच कर मनबढो के खिलाप तहरीर दीया। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने गंभीर मामले को नज़र अंदाज़ करते हुए कार्रवाई की बजाय सुबह आने को कहकर सभी को वापस भेज दिया। सुबह जब पीड़ित पुनः चौकी पहुँचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित लड़की और उसके भाई को काफी देर तक चौकी में ही बैठाए रखा।। पीड़ित द्वारा बार बार कार्यवाही की बाते कहे जाने के घंटो बाद मनबढो को चौकी बुलाया गया।इससे पीड़ित परिवार और अधिक दहशत में है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चौकी क्षेत्र में मनबढ़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है इससे लोगो मे भय ब्याप्त हैं।*

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News