संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- विकास भवन स्थित कृषि विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह 31 जनवरी 2026 को अपनी अधिवर्षता पूर्ण करते सेवामुक्त हो गये। दिनेश सिंह विकास भवन कर्मचारी संघ के एक सक्रिय जूझारू और प्रतिष्ठित कर्मचारी के रूप में उनकी छवि रही है। इसलिए समस्त कर्मचारियों द्वारा उनका विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विकास भवन के सभागार में मंगलवार को किया गया।विदाई समारोह के अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए संजय रावत, उपायुक्त श्रम रोजगार बीएन ओझा,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।