UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 4 कुन्तल 94 किलो अवैध पटाखा किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

अनुमानित कीमत पुलिस ने एक लाख पचास हजार आंकी है।

 

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

 

जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर दीपावली पर्व से पूर्व मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों का कुल वजन लगभग 4 कुन्तल 94 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंगष अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र मय हमराह द्वारा सरोखनपुर स्थित लल्लू का तालाब के पास से मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। मौके से पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी गौरायाडीह थाना मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांडों के अवैध पटाखे बरामद किए, जिनमें RATHNAA’S FALCON 50S, COLOUR KOTI DELUXE अनार, MAGIC PAPER SHOT, ASHOK FIFTY FIFTY, GR ब्राड ट्रेडिंग विजली सहित कई अन्य किस्में शामिल हैं गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुंगराबादशाहपुर पर धारा 287/288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उ0नि0 गंगासागर मिश्रा (चौकी प्रभारी सतहरिया), उ0नि0 सुनील कुमार यादव (प्रभारी क्राइम टीम), हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह तथा का0 राहुल यादव थाना मुंगराबादशाहपुर शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News