UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हनुमान जी मंदिर के सामने बाउंड्री वॉल को लेकर बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन,नारेबाजी,भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर। वाराणसी क्षेत्र के चोलापुर अंतर्गत चंदापुर गांव में हनुमान जी मंदिर के सामने रास्ते पर बनाई गई बाउंड्री वॉल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बाउंड्री वॉल हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए क्रमिक अनशन की

घोषणा होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स,पीएसी और आला अधिकारी पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने शुरूआत में विवादित स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर प्रदर्शन किया,लेकिन बाद में वहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए और

प्रशासन से वार्ता शुरू हुई।बजरंग दल की मांग है कि हनुमान जी मंदिर के सामने मार्ग से बाउंड्री तत्काल हटाई जाए,नहीं तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर बातचीत जारी है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही थी।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ।प्रमुख रूप से प्रिंस चौबे कृष्णानंद पांडे अनिल मिश्रा ब्लॉक प्रमुख बब्बू उपाध्याय वीरेंद्र सेठ धर्मेंद्र राजभर सबलू सिंह प्रधान विष्णु सिंह मनोज मिश्रा श्याम बहादुर राजभर शिवम अग्रहरी रवि गुप्ता हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News