संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
जलालपुर,जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र के विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत भाऊपुर में वरिष्ठ समाजसेवी,व्यवस्थापक व संस्थापक हरिशंकर चौहान विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुबह 7:30 से भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा पाठ का आयोजन एवं 251 महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकली गई,जिसमें गांव के तमाम वरिष्ठ जनों ने बच्चों के साथ हर हर महादेव का जयकारा करते हुए चक्रमढं किया। वही कलश यात्रा भाऊपुर ग्राम पंचायत चौहान पूरा से होते हुए गोडिया,राम जानकी मंदिर से रायगंज से होते हुए जगापुर ग्राम पंचायत से होते हुए जहां से कलश यात्रा शुरू हुई थी वही जाकर समापन हो गई। पूरे क्षेत्र में इस कलश यात्रा की लोग खूब बखान कर रहे है और कह रहे थे कि यह सबसे बड़ा पुनीत का कार्य है। ग्राम पंचायत भाऊपुर से लगभग 600 महिलाएं को वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर चौहान ने एक ही रंग की साड़ियां, 500 से ऊपर गमछा आए हुए तमाम ग्राम पंचायत के बच्चों सहित बुजुर्गों जिला अध्यक्ष भाजपा मछली शहर डॉ अजय कुमार सिंह ने बारी-बारी से सभी को सम्मानित किया और कहा इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजित करना गौरव की बात है यह सनातन धर्म की एक ऐसी पूंजी है जिस पर हम लोग गर्व करते हैं। हमारी सरकार आज सभी धर्म के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है कुछ कतिपय लोग जो समाज को जाति वर्गों में बताकर राजनीति करना चाहते हैं लेकिन हमारी सरकार यह कतई होने नहीं देना चाहती लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीब असहायों को लाभ पहुंचा रही है। वही आपको बताते चलें कि श्री चौहान से बातचीत करने पर पता चला कि मैं गुजरात में रहता हूं लगातार 3 वर्षों से ग्राम वासियों से मिलकर कलश यात्रा का निकालने का काम करता हूं। यह सब देवों के देव महादेव की कृपा से हो पता है उनके द्वारा ही सब कुछ दिया गया है जो मैं थोड़ी सी समाज सेवा का प्रयास किया हूं और आगे भी करता रहूंगा । देवों के देव महादेव की कृपा से ही मनुष्य जीवन का उद्धार संभव है उनकी कृपा से ही सारे काम होते हैं।"पत्ता तक हिलता नहीं, खिले न कोई फूल।"
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर चौहान, रमाकांत चौहान, डॉ अवतार चौहान, संजय चौहान, गिरजा शंकर तिवारी, मानसिंह चौहान, संजय चौहान, शक्ति सिंह, सोनू चौहान, चेतन चौहान, सरिता चौहान ,प्रीति चौहान, बीना चौहान,माधुरी चौहान, नेमा चौहान ,ललित चौहान, इंदु चौहान ,तारा चौहान सहित हजारों की संख्या में मौजूद है।