जनता की आस्था का चोरी हो रहा हैं तो देश में और कहां-कहां हो रही होगी चोरी-सांसद प्रिया सरोज
जो लोग राम को नहीं छोड़े वह किसी को नहीं छोड़ेंगे- तूफानी सरोज
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर जफराबाद नगर पंचायत जफराबाद में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाईयों द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछली शहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। यह लोग जनता के आस्था के साथ चोरी कर रहे हैं तो देश में और कहां-कहां चोरी कर रहे होंगे। जनता अपनी गाढ़ी कमाई से काट कपट कर आस्था के रूप में भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ती है। यह लोग उसका भी चोरी कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों से सावधान रहना है और 2027 में जौनपुर के सभी विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजना है। तभी आप सुरक्षित रह सकते हैं। विधायक केराकत तूफानी सरोज ने कहा यह मनुवादी सरकार पिछड़ों दलितों गरीबों का हक मार रही हैं। राम के नाम पर सरकार बनाने वाले जब राम को नहीं छोड़ रहे हैं तो वह किसी को नहीं छोड़ेंगे। सबको ठगेंगे। युवा बेरोजगार परेशान हैं । इनका हर परीक्षा लीक हो जा रहा है। यह सभी सरकारी संस्थाओं को बेच रहे हैं और आउटसोर्सिंग से भर्ती कर रहे हैं क्योंकि आउटसोर्सिंग में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है ।यह सरकार 5 साल आपके हक पर डाका डालकर लूटती है। फिर चुनाव के समय में दस दस हजार रुपए खाते में डालकर आपका वोट ले लेती है। डॉक्टर अवधनाथ पाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जायें चार महीने का समय और है। अगला जन्मदिन हम अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री के रूप में मनाएंगे। डॉक्टर सरफराज खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों का हित केवल सपा सरकार में ही सुरक्षित है। आज जो मेरा मान सम्मान सपा में है। वह केराकत विधायक को तूफानी सरोज की वजह से है। इनकी वजह से हमने कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। तूफानी सरोज पूर्वांचल के पीडीए एक कर्मठ एवं जुझारु नेता हैं। सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि मछली शहर सांसद प्रिया सरोज की लोकप्रियता पूरे भारत में है। उन्होंने पत्रकारों को आगाह करते हुए कहा कि आप लोग झूठी और भ्रामक खबरें ना चलाएं जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो और लोगों को तकलीफ हो। कार्यक्रम को पप्पू यादव, रजनीश मिश्रा, संजय सरोज, अनिल फौजी व मिंटू यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता सरफराज खान तथा संचालन रमेश साहनी ने किया इस मौके पर शिव संत यादव घनश्याम यादव, कामता प्रसाद, एडवोकेट रवि यादव, ओवैस खान, जोगिंदर निषाद, शाहनवाज, इदरीश, शिवम साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।