संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल लगाया गया।जन चौपाल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव के विकास के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं ग्राम प्रधान योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचायेगे।चौपाल की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि संत की साधना जब मूर्त रूप लेती है तो एक धाम बनता है। जिस तरह से जनता ने मुझ जो विश्वास जताया उस पर खरे उतरकर गांव के चतुर्दिक विकास के लिए कटिबद्ध है।प्रधान द्वारा अतिथियों का बुके व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम प्रधान का मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।चौपाल में स्वास्थ्य विभाग,बिजली विभाग,जल निगम,पशु पालन,सिंचाई,बाल पुष्टाहार,खाद्य रसद,उज्ज्वला योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,समाज कल्याण,पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही समस्याओं का समाधान भी किया गया।चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम नारायण के अनुसार सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी वहीं गोद भराई एवं अन्नप्राशन का भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।चौपाल में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,मंडल अध्यक्ष यतीश तिवारी,महामंत्री अरुण तिवारी,मंडल अध्यक्ष विपिन पांडेय,धर्मेंद्र कुमार कनौजिया,जितेंद्र जायसवाल,सुनील यादव,त्रिभुवन मौर्य,जेपी यादव,सुशीला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।