लेखपाल कानूनगो के मिली भगत पचासों वर्षों पुराना बना नहर जेसीबी किया गया समतल
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचुरखी में लगभग पचास वर्ष पूर्व बनी पुरानी नहर को बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के जेसीबी मशीन लगाकर समतल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार यह नहर कई गांवों की वर्षा के पानी की मुख्य निकासी का साधन रही है और बरसात के समय इसी नहर से जल बहाव होता है ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त कार्य लेखपाल की मिलीभगत से कराया जा रहा है। यदि नहर को पूरी तरह पाट दिया गया तो आगामी बरसात में पचुरखी सहित आसपास के कई गांवों में जलभराव और बाढ़ जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। गांव के लोगों में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही इस सार्वजनिक नहर को समाप्त करना सीधे-सीधे ग्रामीणों के हितों के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नहर समतलीकरण कार्य पर रोक लगाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार संजय यादव, जो पहले फौज में कार्यरत थे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में मिर्जापुर में तैनात बताए जा रहे हैं, उनके द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकारी पद और प्रभाव का उपयोग कर सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो बरसात के मौसम में हजारों बीघा फसल और गांवों की आबादी जलभराव से प्रभावित हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी