UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 10 लाख के आभूषण,तलाश में जुटी पुल‍िस*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

दुर्गेश कुमार

 

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज में सोमवार सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट ल‍िया और फरार हो गए।

 

हरिओम ने किसी तरह लूट की जानकारी अपने भाई शिवम सोनी को दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से हरिओम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया,जहां डॉक्‍टर गौरव पांडेय ने हरिओम के चेहरे में धंसी गोली निकाली।पुल‍िस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आभूषण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

 

पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा गांव के हरिओम सोनी की अम्बारा पश्चिम गांव में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हरिओम सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बाइक से अपनी दुकान जा रहे थे।गणेशन मंदिर के सामने जैसे ही हरिओम पहुंचे, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी। गोली हरिओम के बाई आंख के नीचे जाकर धंस गई।मौके से बदमाश हरिओम सोनी से आभूषणों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News