संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी 14 फरवरी 2019 का दिन देश को एक गहरा जख्म देकर गुजर गया। आज भी इस जख्म की टीसें रह रहकर उभरती हैं। यह एक ऐसा दिन था जिसे आज तक देश नहीं भूल पाया है। इस दिन सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था और इस हमले में सीआरपीएफ के करीब 44 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में शहीद जवानों को आज मोहमद दानिश के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए पाचोशीवाला से रामेश्वर महादेव मंदिर तक जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।उधर नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में बरेमा गांव में कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जुलूस में विकास यादव,शिवम,किशन,सन्नी यादव,विशाल कुमार गुप्ता,प्रीतेश त्रिपाठी,अजीत यादव,आशु,राहुल सहित अन्य युवा शामिल रहे