UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अमरेंद्र पांडेय को मिला पत्रकारिता भूषण सम्मान

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी पत्रकार अमरेंद्र पांडेय को देश की वरिष्ठ संस्था विश्व हिंदी शोध-संवर्धन अकादमी, पिताम्बरा और बीएचयू के हिंदी विभाग की ओर से प्रति​ष्ठित 'पत्रकारिता भूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। लंबे समय से ईमानदारी और नि​र्भिकता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमरेंद्र पांडेय को यह सम्मान रविवार को बीएचयू हिंदी विभाग के आचार्य रामचंद्र शुक्ल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.राजाराम शुक्ल, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.व​​शिष्ठ अनूप, वरिष्ठ साहित्यकार हीरालाल मिश्र मधुकर, प्रो.रामसुधार सिंह और केशव जालान ने प्रदान किया। रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी अमरेंद्र पांडेय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे देश के प्रति​ष्ठित अखबार में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पहले भी राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से नारद पत्रकारिता सम्मान, भारत सेवा संस्थान की ओर से पत्रकारिता रत्न, विश्व शांति सद्भाव संस्थान, वाराणसी की ओर से पांडेय बेचन शर्मा उग्र सम्मान और मेरा देर मेरा दायित्व संस्था की ओर से युवा पत्रकारिता सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान मिलने के बाद अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि जिस संस्था से मैने पत्रकारिता का ककहरा सीखा वहीं पत्रकारिता के लिए सम्मान मिलना गर्व का विषय है। सम्मान ने और जिम्मेदारी बढ़ा दी है। समाज की समस्याओं और दबे कुचलों की आवाज को पूरी नि​र्भिकता के साथ शासन और सत्ता तक पहुंचाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News