UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालययों में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक व सम्मानित

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

*हरहुआ*।

विकास खंड हरहुआ के राजेश्वरी बालिका इंटरमीडिएट कालेज, एस0आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ, राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरहुआ व शर्मीला इंटरमीडिएट कालेज पुआरी खुर्द में 76वा संविधान दिवस समारोह के अवसर पर विविध निबंध ,चित्रकला ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर भारतीय संविधान के प्रमुख उद्देश्यों, महत्व को उजागर करना, 'हमारा संविधान,हमारा सम्मान' न्याय व कानून के समक्ष समानता स्थापित करने जैसे मूल्यों की जानकारी वक्ताओं ने व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को सँविधान के प्रति जागरूक किया।

     विद्यालय में आयोजित विविध कार्यक्रमों में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्तर पर प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 

   राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महा विद्यालय के निदेशक प्रबन्धक साहित्यकार डॉ0 राघवेंद्र नारायण सिंह, उपनिदेशक अंशुमान सिंह,एस0 आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल,राजेश्वरी बालिका इंटरमीडिएट कालेज हरहुआ के प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह, शर्मीला इंटरमीडिएट कालेज पुआरी खुर्द के प्रबन्धक शर्मीला प्रजापति,श्वेता सिंह ,मधु सिंह व मनीषा ने पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News