संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
मिर्जामुराद। स्थानीय बाजार स्थित सोमवार की दोपहर मकर संक्रांति के अवसर पर संत निरंकारी मंडल के ज्ञान प्रचारक वृंदावन तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्व बंधुत्व भाईचारा मानव की एकता अखंडता का संदेश पहुंचना है। हर मानव को परमात्मा का ज्ञान प्राप्त हो जिसके लिए उन्हें इस संसार के मानव तन की प्राप्ति हुई है।निरंकारी मिशन विचारधाराओं में आस्था रखने वाले संसार के सभी इंसानों का सम्मान करता है यह युगो युगो से पवित्र ग में स्थापित मान्यता में विश्वास रखता है की सरकार सतगुरु के माध्यम से ही परमपिता परमात्मा की जानकारी प्राप्त हो सकती है और आत्मबोध हुई मानव जीवन का परम लक्ष्य है ईश्वर प्राप्ति के द्वारा वैश्विक भाईचारे की स्थापना संभव है तथा संपूर्ण मानव जाति के कल्याण तथा विश्व व्यापी शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर अनुभूति अत्यंत आवश्यक है।ईश्वर का बोध अर्थात ब्रह्म ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है मानव शरीर पाकर भी परमात्मा से अनभिज्ञ रहना वास्तव में मानव के लिए बहुत बड़ी क्षति है।परमात्मा एक ही है परंतु अज्ञान के कारण मनुष्य परमात्मा को अपनी-अपनी अवधारणा के आधार पर भिन्न-भिन्न रूपों में देखता हैं। और विभिन्न नाम से पुकारता है नि संदेह दुनिया में विविधताएं हैं लेकिन यह विविधताएं कोई अभिशाप नहीं है बल्कि मानव के लिए वरदान है अज्ञानता के कारण मनुष्य खुद को भाषा धर्म संस्कृति जाति पंथ रंग नस्ल आदि के पहचानो तक सीमित कर लेता है सतगुरु द्वारा प्रदक ब्रह्म ज्ञान मानव को अपने वास्तविक रूप का बोध कराते हुए इन सीमाओं से ऊपर उठकर विषय हृदय के साथ सहज सरल व आनंद में जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस प्रवचन के बाद आये हुए सभी श्रधांजलो भंडारा का प्रसाद ग्रहण किये। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह जोनल इंचार्ज वाराणसी संयोजक एवं ज्ञान प्रचारक महात्मा भृगु नाथ जी, नयन धर दुबे क्षेत्रीय संचालक, राधेश्याम, ओम प्रकाश मौर्य, खूनी लाल, अर्जुन गुप्ता आदि रहे मंच का संचालन महात्मा धर्मेंद्र ने किया।