पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विनित कुमार
जौनपुर डोभी क्षेत्र स्थित मानियारेपुर गांव के चंदवक विद्यावती महिला महाविद्यालय में 17 छात्रों को मुफ्त टैबलेट वितरित किए गए। यह वितरण उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक साधना पांडेय और डॉ. सुनील पांडेय ने की।मुख्य अतिथि केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने छात्रों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए। इस कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार पांडेय ने किया।
संरक्षक डॉ. सुनील पांडेय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा कर परिवार का नाम रोशन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह टैबलेट उत्तर प्रदेश सरकार की मुफ्त टैबलेट योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाना है। सरकार ने शैक्षणिक उपयोग के लिए स्मार्टफोन के बजाय टैबलेट को अधिक उपयोगी मानते हुए इन्हें वितरित करने का निर्णय लिया है।इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, रामभुवन सिंह, विनोद सिंह, प्रधान चंद्रिका यादव, पंकज सिंह, आरबीएम स्कूल की प्रबंधक मीरा सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह, तथा अध्यापक आभा पांडे, तनु सिंह, दीपक सिंह, रामनाथ चौरसिया और तारकेश्वर पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।