संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- सारनाथ संग्रहालय से काशी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत अन्तर महाविद्यालीय साइकिल दौड़ की प्रतियोगिता शुरु हुई ये साइकिल दौड़ प्रतियोगिता सारनाथ संग्राहालय से रिंग रोड होते हुए यू.पी.कालेज पर समाप्त हुई जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया | छात्राओं के वर्ग में 18 वर्ष से ऊपर के टॉप 10 सूची में सुधाकर महिला पी.जी. कालेज की प्रिया रानी, बी०एस०सी० प्रथम सेमेस्टर को तृतीय स्थान, रागिनी, बी०एसoसी० प्रथम सेमेस्टर को चर्तुर्थ स्थान, काजल गोंड बी. कॉम.पंचम सेमेस्टर को पंचम स्थान जबकि अमीषा पटेल बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर को पष्ठम स्थान प्राप्त हुआ इन सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रभु नारायण दूबे, उप प्राचार्या डॉ. रमा दूबे, समन्वयक डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय और निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे ने सभी को इस सफलता पर शुभकामनायें संदेश दिये जबकि महाविद्यालय की ओर से छात्राओं का प्रतिनिधित्व हिन्दी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा मिश्रा ने किया ||