संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इण्टर कॉलेज के सभागार में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे "प्रभु श्री राम की शक्ति" पर एक निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता एवम भजन का कार्यक्रम एक अनेक चरणों में किया गया l
उक्त कार्यक्रम खुशहाली अभियान वाराणसी के बैनर तले किया गया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम सभी देवताओं, राजाओं में श्रेष्ठ है जन्म जमांतर तक इनके आदर्शों को याद की जायेगा l बच्चों के अंदर कौशल उनके भविष्य को तय करता है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास, केशव, पद्माकर, नाब्यादास, जैसे कवियों ने अपने अपने कविताओं में राम के आदर्शों को मोहक ढंग से प्रस्तुत किया जिसे आत्मसात करने की जरूरत है l
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय गुप्ता( मनोचिकित्सक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) तथा ब्रजभूषण दूबे ( विशिष्ट अतिथि), डॉक्टर सीमा सिंह ने अपने विचार प्रकट किए l कार्यक्रम में निबंध लेखन,भाषण, चित्रकला एवम गीत में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवम सांत्वना पुरस्कार दिया गया l