UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उपायुक्त सहकारिता ने किया गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

वाराणसीउपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त सोमी सिंह ने बुधवार को जनपद के सरकारी गेहूँ क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया। उपायुक्त सहकारिता सर्वप्रथम कटहलगंज (गोसाईपुर मोहाँव) क्रय केंद्र पहुंची। वहाँ मात्र दो किसानो से 22 कुंतल खरीद मिलने पर केंद्र प्रभारी त्रिभुवन यादव को जमकर फटकार लगाई तथा खरीद की स्थिति न सुधरने की दशा मे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।रौनाकला केंद्र पर 6 किसानो से 70 कुंतल तथा छाही गोपपुर केन्द्र पर 8 किसानो से 184.50 कुंतल खरीद पाई गई।उपायुक्त ने केन्द्र प्रभारी धनीशंकर मिश्र तथा चंद्रप्रकाश यादव को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह कार्यक्रम बनाकर किसानो से संपर्क करें तथा एक संपर्क रजिस्टर बनाकर उसमे प्रतिदिन किसानो के नाम और कृत कार्यवाई अंकित करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण मे सभी केन्द्रो पर बैनर,इलेक्ट्रॉनिक कांटा,पंखा, स्टिचिंग मशीन,झरना ,नमी मापक यंत्र व अन्य संबंधित अभिलेख उपलब्ध मिले।

उपायुक्त सोमी सिंह ने सभी केन्द्र प्रभारियो को मानक के अनुरूप गेहूँ खरीद कर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समयएडीसीओ सदर मनोज सिंह, एडीसीओ पिंडरा विजयकुमार ,सचिव धनीशंकर मिश्र तथा चंद्रप्रकाश यादव उपस्थित रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News