UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कांग्रेस ने ओबीसी का हक मारा, प्रियंका चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहीं : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

Updated on: 04 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी का हक मारने का काम किया है। बीजेपी गरीबों व समाज के सभी वर्गों के हित में काम करने वाली पार्टी है। प्रियंका गांधी आज तक चुनाव लड़ने का हिम्मच नहीं जुटा पाई। डा. पांडेय ने वाराणसी में जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ये बाते कहीं। 

 

उन्होंने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। धर्म आधारित आरक्षण पर बोले कि पहले भी देश के एक प्रधानमंत्री संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बता चुके हैं, जबकि बीजेपी का मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों व जरूरतमंदों का है। इसी मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार ने काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी समाज का हक मारने का काम किया है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एक वर्ग विशेष के आगे नतमस्तक हो चुकी हैं। 

 

उन्होंने प्रियंका व डिंपल के वाराणसी में प्रस्तावित रोड-शो पर कहा कि दोनों महिला नेत्रियां पहले भी काफी प्रयोग कर चुकी हैं, लेकिन उसका हश्र सभी देख चुके हैं। प्रियंका आज तक चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को बली का बकरा बना दिया। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों व अपराधियों की पार्टी रही है। ऐसे में अखिलेश की रैलियों में पैसे देकर जो भीड़ जुटाई जाती है, उससे इससे अधिक अनुशासन की उम्मीद करना बेमानी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News