संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनय सिंह
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई बताते चले पिंडरा बाजार निवासी दिनेश चौरसिया अपने पत्नी वंदना और 4 साल बच्चे को लेकर जौनपुर किसी कार्य से जा रहे थे इस दौरान पिंडरा बाजार के स्थित पावर हाउस के समीप तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई इस हादसे में बाइक से नीचे गिरने पर वंदना ट्रक के चपेट में आ गई इस हादसे में वंदना की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे के बाद मौके से चालक ट्रक लेकर वाराणसी की तरफ फरार हो गया जानकारी मिलते ही फूलपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा अपने फोर्स के साथ पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा के निर्देश पर नायाब राधेश्याम यादव भी पहुंचे। वही इस घटना से परिवार का रो रो के हुआ बुरा हाल*