पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह, अंगवस्त्र, उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई
जौनपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले तीन उपनिरीक्षक सोमवार को अधिवर्षता आयु पूरी कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सेवाकाल में पुलिस विभाग के प्रति किए गए योगदान की सराहना की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन पुलिस विभाग के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाती है। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के आगामी जीवन को सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध और उज्ज्वल होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक ना.पु. उमेश कुंवर सिंह शामिल रहे समारोह में प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बिताए सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।