UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को करें सूचित प्रभारी निरीक्षक : परमहंस 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

चोलापुर,वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर परमहंस गुप्ता ने थाना क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस उनके सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। किसी भी विशेष परिस्थितियों में 112 नंबर डायल कर पुलिस का सहयोग लिया जा सकता है। क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करने का भी अपील किया है। बताते चले की बतौर प्रभारी निरीक्षक इनका कार्यकाल काफी सुखद साबित हो रहा है। क्षेत्र के बदमाशों पर इन्होंने अंकुश लगाया है । फिलहाल थाना क्षेत्र में इनके सक्रियता से शांति व्यवस्था बनी हुई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News